जर्जर मकान की छत गिरने से दबे दो मजदूर, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू

वाराणसी (रणभेरी): लोहता थाना क्षेत्र चुरामनपुर गांव में मंगलवार की दोपहर में एक पुराने जर्जर मकान की छत तोड़ रहे मजदूर छत गिरने से मलबे में दब गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने रेस्कयू करके मजदूरों को मलवे से बाहर निकाला और घायल अवस्था में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया।
यह पुराना जर्जर मकान महेन्द्र सिंह का है। जिसका छत तोडने के लिए दो मजदूर लगे थे।.छत तोडते समय पुरी छत एकाएक गिर ग ई। जिसमे दोनों मजदूर दब गये। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष निकिता स़िह मौंके पर पहुंच कर फायरब्रिगेड को सूचना दी।
फायरब्रिगेड और पुलिस के जवान सीढी लगाकर रेस्कयू करके सभी को बाहर निकाला जिसमे चंद्रशेखर 25 वर्ष, सुबास 22 वर्ष कोईली थाना रोहनिया मलवे में दब गये थे।जिसमे सुभाष को जादा जोट आई है। पुलिस ने उनको दीनदयाल अस्पताल म़े भर्ती कराया है। दुसरा मजदूर चंद्रशेखर को हल्की चोट लगी थी। जिसका इलाज पास के ही एक हास्पिटल म़े कराया गया।