वाराणसी में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, कॉलोनी में मचा हड़कंप

वाराणसी में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, कॉलोनी में मचा हड़कंप

कैंसर की बीमारी से चल रहे थे परेशान, डॉक्टर ने जवाब दे दिया था

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य कलेक्ट किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

EOW के रिटायर्ड इंस्पेक्टर आरके सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड इंस्पेक्टर गले के कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई के टाटा हॉस्पिटल में चल रहा था।जहां डॉक्टर्स ने उन्हें जवाब दे दिया था और अब उनकी जिंदगी पेन किलर के सहारे चल रही थी। गोली से इंस्पेक्टर का सिर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया है। घटना वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र में महामनापुरी कॉलोनी की है। 

पुलिस के अनुसार गुरुवार की अल सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को फोन पर दी। जिसके बाद चितईपुर थानाक्षेत्र के महामनपुरी कालोनी पहुंची पुलिस तो इंस्पेकटर की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंडलीय चिकित्सालय भेज दिया। वहीं मौके से लाइसेंसी रायफल भी जब्त की है।

परिजनों के अनुसार उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। गले में कैसंर लास्ट स्टेज पर था। टाटा कैंसर हॉस्पिटल मुंबई के डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था। तभी से उनकी जिंदगी पेन केलर के सहारे चल रही थी। उससे ही परेशान होकर उन्होंने ये आत्मघाती कदम उठा लिया। घर में पत्नी, बेटा-बहु और दो बेटियां हैं।