गोरखपुर में प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी बहन को मारी गोली, फिर खुद को गोली मरने की कोशिश

गोरखपुर में  प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी बहन को मारी गोली, फिर खुद को गोली मरने की कोशिश

(रणभेरी): गोरखपुर में एकतरफा प्यार में शुक्रवार को खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी बहन को गोली मारी। फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड करने की कोशिश की। प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने से मना कर दिया था। इस बात से वो नाराज था। दोनों सगी बहनों और गोली चलाने वाले युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

घटना कैंट इलाके के सिविल लाइंस की है। दोनों सगी बहनों और गोली चलाने वाले युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। युवक आजमगढ़ के खड़ीहानी का रहने वाला है।आरोपी प्रेमी दोनों बहनों की सगी मौसी के सौतेले जेठ का बेटा है।