बारात आने के पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार

बारात आने के पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार
बारात आने के पहले दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार

वाराणसी(रणभेरी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ के गांव में बारात आने के 4 घंटे पहले ही दूल्हा रेप केस में गिरफ्तार हो गया। लड़की वालों को इसका पता तब चला, जब उन्होंने बारात का काफी देर इंतजार करने के बाद देर रात 11:30 लड़के के घर पहुंचे। खबर मिलते ही लड़की वालों ने डीजे और बाजा सब बंद करा दिया। लड़की के घर वाले थाने पहुंचे और देर रात तक पंचायत चली, लेकिन बात नहीं बनी। लड़के की प्रेमिका ने लड़के पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। प्रेमिका का आरोप है कि उसका लड़के के साथ 1 साल से अफेयर चल रहा था। लेकिन लड़का किसी और से शादी करने जा रहा था। जानकारी के मुताबिक़, हरहुआ बड़ागांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की शादी रुस्तमपुर सारनाथ के रहने वाले श्यामलाल पटेल के पुत्र गोविंद कुमार पटेल से तय हुई थी। 21 अप्रैल रविवार को शादी थी। दोनों परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे। देर रात लड़की के घर वालों को पता चला कि पुलिस ने लड़के को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के घर वालों ने पुलिस से बात की, सच्चाई पता चली तो शादी टूट गई। शादी के जोड़े में इंतजार कर रही लड़की के सारे सपने टूट जाते हैं। लड़की के पिता ने बताया कि साल भर पहले गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति की मध्यस्थता से उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी रुस्तमपुर गांव निवासी श्यामलाल पटेल के पुत्र गोविंद कुमार पटेल से तय की थी। शादी तय होने के बाद 21 अप्रैल रविवार को विवाह की तारीख तय की गई थी। रविवार को मेरे घर बारात आने वाली थी। हम बारात का  इंतजार करते रहे। धीरे-धीरे शाम के 8 बज गए। हमने फिर फोन किया तो लड़के के पिता बोले बस 10 मिनट में बारात निकल रही। लेकिन 10 बजे तक भी बारात नहीं आई। हमने 11 बजे तक इंतजार किया। इसके बाद हमने लड़के के घर जाने के फैसला किया। 11:30 लड़के के घर पहुंचे तो पता चला कि लड़का सारनाथ थाने में बंद है। उसके ऊपर रेप का आरोप है। हमने पुलिस से बात की तो उन्होंने बताया कि लड़के की प्रेमिका ने उसके ऊपर रेप का आरोप लगाया है। लड़के की प्रेमिका ने थाने में बताया कि सारनाथ का रहने वाला युवक के पिता सरकारी लाइन मैन हैं। युवक भी प्राइवेट लाइन मैन है। जो एक साल पहले बिजली का काम करने रुस्तमपुर मेरे घर आया था। उसी दौरान दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया। फिर रोज दोनों में बातें होने लगी। हमने जीने मरने कि कसम खाई। शादी का झांसा देकर उसने मेरे यौन शोषण भी किया। जब भी शादी के बात करती वो बहाने करता। हम दोनों की कास्ट अलग होने से लड़के के घर वाले भी इस बात से तैयार नहीं थे, और उसकी शादी कहीं और तय कर दी।