बिजली निगम कार्यालय का गेट तोड़ने पर 50 सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

बिल में बढ़ोतरी और निजीकरण के खिलाफ किया था प्रदर्शन
वाराणसी (रणभेरी): पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी कार्यालय भिखारीपुर के परिसर में गुरुवार को घुसकर नारेबाजी करने और गेट तोड़ने के मामले में पुलिस ने सपा नेताओं पर कार्रवाई की है। कार्यालय में हंगामा करने के आरोप में शुक्रवार शाम को महानगर अध्यक्ष समेत 50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया।
बिजली दर में बढ़ोतरी और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में भिखारीपुर बिजली निगम परिसर के गेट को तोड़ने के प्रयास में में 50 सपा कार्यकर्ताओं पर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। अवर अभियंता अमित कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अवर अभियंता ने तहरीर की कॉपी अधीक्षण, अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों को भी दी थी।
गुरुवार की दोपहर में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली नगर पहुंचकर बिजली दर वृद्धि, निजीकरण सहित सात सूत्रीय मांग पत्र को लेकर विरोध जताने पहुंचे थे। यहां उनको गेट पर रोकने का प्रयास किया तो उनकी सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान कार्यकर्ता गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गए थे। अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने चितईपुर थाने में जो तहरीर दिया है, उसमें यह बताया कि समाजवादी पार्टी से कुछ लोग अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने आए थे। जिसको देखते हुए मेन गेट बंदर करवा दिया गया था। इस दौरान कार्यकर्ता गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गए थे। अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने चितईपुर थाने में जो तहरीर दिया है, उसमें यह बताया कि समाजवादी पार्टी से कुछ लोग अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करने आए थे। जिसको देखते हुए मेन गेट बंदर करवा दिया गया था।
डिस्कॉम प्रबंधन के आदेश पर सिविल विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार सिंह की तहरीर पर चितईपुर थाने में कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार समाजवादी पार्टी से कुछ लोग निजीकरण के विरोध में गुरुवार को एमडी कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच मुख्य अभियन्ता (प्रशासन) ने मौके पर पहुंच कर ज्ञापन देने का आग्रह किया था, परन्तु उन्हें ज्ञापन नहीं सौपा गया।
थोड़ी देर बाद सपाजन गेट को धक्का देने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं माने। इसके बाद सभी ने धक्का दिया और गेट पर लगी चेन टूट गई और परिसर में घुस गए। परिसर के अंदर भी नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा और काम प्रभावित किया।