मैनपुरी उपचुनाव से पहले शिवपाल से मिलने पहुंचे अखिलेश और डिंपल
(रणभेरी): उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर उपचुनाव से पहले गुरुवार की सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सपा ने डिंपल यादव को इस सीट से उतारा है। जबकि बीजेपी ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है। शिवपाल के आवास पर बंद कमरे में अखिलेश और डिंपल समेत परिवार के प्रमुख सदस्यों की मौजूदगी में करीब 45 मिनट तक चली गहन मंत्रणा के रजनीतिक गलियारों में अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं।











