आज़ाद के इस्तीफे पर डिप्टी CM केशव का तंज, ''कुछ समय बाद कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे''

आज़ाद के इस्तीफे पर डिप्टी CM केशव का तंज, ''कुछ समय बाद कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे''

(रणभेरी): वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता गुलाम नबी आजाद के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस को निश्चित रूप से बड़ा झटका लगा है। वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा भी थे। लेकिन फिर उन्होंने अचानक बीते शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। 
उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके व्यवहार को बचकाना कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल वरिष्ठ नेताओं से सलाह नहीं लेते हैं और पार्टी के ज्यादातर फैसले गार्ड व पीए लेते हैं। इधर गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर अब उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि, वह दिन दूर नहीं जब  कांग्रेस में सिर्फ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही रह जाएंगे। उन्होंने कहा आगे कहा कि, अब तक बहुत सारे लोग कांग्रेस छोड़ चुके हैं।