पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई आकांक्षा दुबे की मां, कहा, 'मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब',

पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई आकांक्षा दुबे की मां, कहा, 'मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब',

वाराणसी (रणभेरी): भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु शुक्रवार को बेटी की हत्या मामले को लेकर अपने परिजनों के साथ सारनाथ थाने पहुंचीं। मधु दुबे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाने के सामने ही धरने पर बैठी हैं। आरोप लगाया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई है। आकांक्षा की मां ने कहा- पुलिस ने समर सिंह को किस बिल में छुपाकर रखा है। कितने पैसे उसने दिए हैं ? अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। मेरी बेटी को थप्पड़ मारा है। क्या कानून की आंखें फूट गई हैं।

तुम लोगों की बेटी भी ऐसे ही जाएगी। वही आज शनिवार को मधु दुबे पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के कार्यालय पहुंचीं। पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा को मारा है। मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब। इतना कहकर वो बिलख पड़ीं। रोते-रोते बदहवास हो गईं। महिला पुलिसकर्मियों ने मधु दुबे को सहारा दिया। पुलिस आयुक्त ने ढाढस बंधाया। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव बीते रविवार को सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके सहयोगी संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है।