निकाय चुनाव पर मतदान जारी : वाराणसी में सुबह 11 बजे तक 13.49% हुआ वोटींग, फर्जी मतदाता हिरासत में

निकाय चुनाव पर मतदान जारी : वाराणसी में सुबह 11 बजे तक 13.49% हुआ वोटींग, फर्जी मतदाता हिरासत में

वाराणसी (रणभेरी): यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर में वोट डाले जा रहे हैं। वाराणसी नगर निगम में मेयर पद के 11 और पार्षद पद के 637 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह वाराणसी की गंगापुर सहित चंदौली, जौनपुर और गाजीपुर के 236 नगर पंचायत व पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चारों जिलों में सभासद के 2942 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो कि शाम छह बजे तक चलता रहेगा।

वाराणसी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह से 11 बजे तक वाराणसी नगर निगम में 13.49% फीसद मतदान हुई। जबकि गंगापुर की जनता काशीवासियों से आगे रही। यहाँ 11 बजे तक 36.11% मतदान हो चुका था। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। लोग सुबह से ही लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी दौरान वाराणसी में हल्की बारिश भी शुरू हुई। इसके बावजदू मतदाता पहुंचे। वोटर्स ने ईवीएम का बटन दबाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट दिया। निकाय चुनाव के लिए 1325 बूथ बनाए गए हैं। एक दिन पूर्व यानी बुधवार की शाम ही पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थीं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। अधिकारियों की टीम मतदान केंद्रों का लगातार चक्रमण कर रही है। वही शहर में कई वार्डों पर वोटर्स लिस्ट से अपने नाम गायब होने की शिकायत करा रहे हैं। तो कहीं पर फर्जी वोटर पकड़े जा रहे हैं। कहीं पर आधा अधूरा नाम वोटर लिस्ट में छपा है। इस दौरान कई बूथों पर हंगामें और तीखी बहस की भी सूचना आई है। लिस्ट में नाम न होने से हजारों मतदाता परेशान हैं। कुछ वार्ड पर हंगामा भी कर रहे हैं। वाराणसी के वार्ड नंबर 46 सारंग तालाब स्थित काशीराम बूथ स्थल पर एक फर्जी वोटर पकड़ा गया है। वाराणसी पुलिस उस फर्जी वोटर को अपने हिरासत में रखी है। वार्ड संख्या 62 ठिठोरी महाल के 595 वोटर्स के नाम लिस्ट से कट गए हैं। ये लोग अलग-अलग बूथों पर जाकर-जाकर अपने नाम खोज रहे हैं। इन्होंने बताया कि 77 से लेकर 672 नंबर के मतदाताओं के नाम लिस्ट में आज हैं ही नहीं। जब ये लोग अपने बूथ पर गए तो कहा गया कि विंध्यवासिनी नगर में मतदान होगा। जब वहां पहुंचे तो भाेजूबीर के नव रचना कान्वेंट स्कूली में भेज दिया गया। वहां भी लिस्ट में इनका नाम नहीं मिला। भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी अपने मतदान से पहले हनुमान जी का दर्शन कर जीत का आशीर्वाद मांगा। अशोक तिवारी ने सबसे पहले गौरैया और अन्य पक्षियों को दाना खिलाया, फिर गाय को चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, खोजवां पोलिंग बूथ पर दूल्हा, दूल्हन को लेकर मतदान करने पहुंचा। दरअसल, युवक का बुधवार को गौना हुआ था।

गुरुवार को वह गंगा किनारे रस्म पूरा करने जा रहा था। जिससे पहले दोनों बूथ पर पहुंचे। जहां दूल्हे ने मतदान किया। वहीं, सुबह 9 बजे तक 5.25% मतदान हुआ है। वाराणसी के सिगरा महमूरगंज में बूथ संख्या 52 और बूथ संख्या 54 की ईवीएम मशीन पिछले 1 घंटे से खराब है वहीं खोजवा में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे।वाराणसी में चुनाव को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस भी काफी सजगता बरत रही है। ACP भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह और थाना प्रभारी लंका अश्वनी कुमार पांडे सहित पूरी फोर्स नगवा, लंका, अस्सी आदि क्षेत्र के स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था जायजा ले रही है। वहीं, कई जगहों पर नगर निकाय चुनाव में लगे हुए अधिकारियों कर्मचारियों के लिए भोजन की थाली की व्यवस्था की गई है। सभी बूथों पर वितरण कराया जा रहा है।

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरु हुआ। पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक वाराणसी नगर निगम में 5.25 फीसद मतदान हुई। जबकि गंगापुर की जनता काशीवासियों से आगे रही। यहां पहले दो घंटे में 13.6 फीसद वोटिंग हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में रुझान दिख रहा है। लोग सुबह से ही लाइन में लगकर वोट डाल रहे हैं। बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी में पहले चरण में मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई। बूथ एजेंटों की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारियों ने बूथों पर मतदान शुरू कराया। इसी दौरान वाराणसी में हल्की बारिश भी शुरू हुई। इसके बावजदू मतदाता पहुंचे। वोटर्स ने ईवीएम का बटन दबाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशियों को वोट दिया। मतदान का क्रम शाम छह बजे तक चलेगा। शहर में निकाय चुनाव के लिए 1325 बूथ बनाए गए हैं। एक दिन पूर्व यानी बुधवार की शाम ही पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई थीं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। वहीं मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। अधिकारियों की टीम मतदान केंद्रों का लगातार चक्रमण कर रही है।