Varanasi : शशिकला बनी महिला समिति की अध्यक्ष, महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज

Varanasi : शशिकला बनी महिला समिति की अध्यक्ष, महिला हिंसा के खिलाफ उठाई आवाज

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक के खालिसपुर (मिर्जामुराद) गांव में महिला चेतना समिति का वार्षिक सम्मेलन हुआ। इसमें उत्पीड़न व हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। सम्मेलन में सेवापुरी ब्लाक का महिला समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से करधना की शशिकला को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। हसीना को उपाध्यक्ष, रीता व संजू को सचिव, संगीता को कोषाध्यक्ष, निर्मला को संगठन मंत्री, अनिता को संयोजक, आशा राय को सहसंयोजक और मालती, सुशीला देवी और प्रमिला को संगठन का सूचना मंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को महिला हिंसा व भेदभाव के खिलाफ जागरूक कर उन्हे सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना महिला चेतना समिति का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर महिला संगठन की नवनिर्वाचित संयोजिका अनीता ने कहा कि सेवापुरी ब्लाक के 25 गांव में 100 से ज्यादा महिला स्वयं सहायता समूह बनाया गया है. गांव में छोटी-छोटी समूह बनाकर उन्हें समिति के रूप में एकजुट कर जागरुक किया जा रहा है. महिला के साथ भेदभाव व हिंसा को अब स्वीकार नही किया जायेगा. अध्यक्ष शशिकला ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा समूह बनाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा, जिससे उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई जा सके। इस मौके कार्यक्रम में मुख्यरूप से  सोनी, अनीता, आशा, सरोज, शिवकुमार, बबिता,निर्मला, संजू, मालती आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला समिति की संयोजक अनीता और अध्यक्षता शशिकला और धन्यवाद आशा राय ने किया।