वाराणसी में पार्षद टिकट वितरण के बाद सपा में हंगामा, टिकट वितरण पर महानगर अध्यक्ष से नोकझोंक, वीडियो वायरल

वाराणसी में पार्षद टिकट वितरण के बाद सपा में हंगामा, टिकट वितरण पर महानगर अध्यक्ष से नोकझोंक, वीडियो वायरल

वाराणसी (रणभेरी): निकाय चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार रात वाराणसी नगर निगम के लिए 98 वार्डों से प्रत्याशी घोषित कर दिए। वही 
वाराणसी नगर निगम चुनाव में पार्षदों के टिकट वितरण को लेकर सपा की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व विस प्रत्याशी समेत सपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण में मनमानी का आरोप लगाया। सपा महानगर अध्यक्ष से जमकर तीखी बहस हुई और भाजपा नेताओं के कहने पर टिकट देने का आरेाप लगाया। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर महानगर अध्यक्ष चले गए। बनारस में पार्षद टिकट वितरण से सपा कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता नाराज हैं। जिला संगठन और महानगर संगठन के लोग आमने सामने आ गए हैं।

विधानसभा प्रत्याशी रहे अशफाक डब्लू और पूजा यादव समेत कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष दिलीप डे पर भाजपा नेताओं पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया है। महानगर अध्यक्ष को सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा और जमकर नारेबाजी की। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद अधिकृत प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर महानगर अध्यक्ष चले गए। सपा नेताओं के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में कई सपा कार्यकर्ता और पार्टी नेता दिखाई दे रहे हैं। इसमें अशफाक डब्लू और पूजा यादव कैंट विधानसभा क्षेत्र में पार्षद पद के टिकट वितरण को लेकर नाराजगी व्यक्त करती दिख रही हैं। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। बताया जा रहा है कि  रविवार देर रात एक होटल में आयोजित बैठक में सपा नेताओं में तीखी बहस हो गई।