वाराणसी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना,संविधान को लेकर कही ये बात

वाराणसी पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना,संविधान को लेकर कही ये बात

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेस वार्ता की।  इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को धर्म निरपेक्षता और समाजवाद शब्द की जरूरत नहीं है। ये दोनों शब्दों को हटाया जाना चाहिए। आपातकाल विषय को लेकर प्रेस वार्ता कर रहे शिवराज सिंह ने कांग्रेस को इन दोनों शब्दों के लिए खूब लताड़ा। कहा कि संविधान में बाद में अपने फायदे के लिए इसे जोड़ दिया गया, जबकि इसकी जरूरत नहीं थी।

भारत की संस्कृति का इससे कोई संबंध नहीं है।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को संगठन द्वारा तय आपातकालीन कार्यक्रम के तहत काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक अंदाज में माल्यार्पण कर कृषि मंत्री का अभिनंदन किया।