समर व उसके भाई अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, अबतक सौ लोगों से पूछताछ

समर व उसके भाई अब भी पुलिस की पकड़ से दूर, अबतक सौ लोगों से पूछताछ
  • दस दिनों में चार राज्यों के नौ शहरों में दबिश
  • मां का आरोप- आरोपी सिंगर को संरक्षण दे रही सपा

वाराणसी (रणभेरी): भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मामले पर आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे लगातार समर सिंह और उसके करीबी पर आरोप लगा रही हैं और जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही हैं। गुरुवार को मधु दुबे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। इसीलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है। आकांक्षा की मां ने योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। गुरुवार को मधु दुबे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने आशंका जताई है कि मामले में समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह को समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। इसीलिए न्याय नहीं मिल पा रहा है। आकांक्षा की मां ने योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस ने समर व उसके भाई  की 10 दिन से तलाश कर रही है। अब तक चार राज्यों के 9 शहर और 50 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई है। चार टीमों ने शहर से लेकर गांवों तक खाक छानी। सिंगर के रिश्तेदारों, भोजपुरी कलाकारों समेत 100 से अधिक करीबियों से पूछताछ की। मगर, दोनों आरोपियों का अभी तक पता नहीं लग सका है। इधर, पुलिस ने गुरुवार को शासन और उच्च अधिकारियों को इनाम की घोषणा के लिए पत्रावली भेजी है। अप्रूवल मिलने के बाद दोनों पर इनाम घोषित किया जाएगा।

समर पर 25 हजार तक घोषित हो सकता है इनाम

पुलिस के मुताबिक, गायक समर सिंह और संजय को पकड़वाने वाले का नाम गोपनीय रखने की प्लानिंग है। पुलिस सूत्रों की मानें तो समर सिंह पर पुलिस 25 हजार का इनाम घोषित करने की तैयारी में है। मुंबई और पटना से टीमों के लौटने के बाद समर सिंह को इनामिया बनाने की कवायद तेज हो जाएगी। एसीपी संतोष सिंह ने बताया कि चंद दिनों में ही दोनों आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा लुकआउट नोटिस

पुलिस ने लुकआउट नोटिस की सूचना एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा है। इसके साथ देश भर के एयरपोर्ट प्रबंधन को भी अलर्ट किया गया है। यही नहीं प्रदेश के सभी थानों में भी नोटिस भेजा गया है। पुलिस दोनों की तलाश के लिए अब टीमें भी बढ़ाने वाली है। साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करेगी।

पुलिस की चार टीमें कर रही तलाश

पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद पूर्वांचल से लेकर बिहार और झारखंड के अलावा पुलिस टीमें मुंबई में डेरा डाले हैं। एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। संभावित ठिकानों के साथ ही कई नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं, दोनों आरोपियों के फोन बंद जा रहे हैं।