मन की बात रेडियो कार्यक्रम के जरिए PM ने देश को किया संबोधित, कहा भारत से चुराई गईं मूर्तियां अब आ रहीं वापस

मन की बात रेडियो कार्यक्रम के जरिए PM ने देश को किया संबोधित, कहा भारत से चुराई गईं मूर्तियां अब आ रहीं वापस

(रणभेरी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के अंतिम रविवार को अपने साप्‍ताहिक प्रसिद्ध रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 85वां संस्करण है। 

पीएम अपने संबोधन में उन्होंने देश की धरोहरों की बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने भारत इटली से अपनी बहुमूल्य धरोहर लाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि अथक प्रयास से अवलोकितेश्वर पद्मपाणि कि करीब हजार साल पुरानी प्रतिमा इटली से वापस लाई गई है। कुछ साल पहले यह बिहार के गया से चोरी हो गई थी। 

साथ ही उन्होंने कहा तमिलुनाडु से आंजनेय्यर हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी। यह करीब 600-700 साल पुरानी प्रतिमा है। इस महीने की शुरुआत में यह हमें ऑस्ट्रेलिया से मिली है। पीएम ने कहा कि यह हमारा कर्त्तव्य है कि हमारी जो भी धरोहर विदेश चली गई है, उसे वापस लाया जाए। इसका सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दायित्व होता है। 

पीएम मोदी ने कहा कि कई देश धरोहर वापस करने में मदद कर रहे हैं। भारत को अमेरिका, ब्रिटेन, हॉलैंड, जर्मनी, सिंगापुर, कनाडा जैसे देशों से पूरी सहायता मिल रही है। इरी के दम पर सात साल में 200 से ज्यादा प्रतिमाओं को वापस लाया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि इन मूर्तियों से भारत के लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई थी।