कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे मंत्री विजय, अजय राय अगुवाई में कांग्रेस ने खोला मोर्चा

(रणभेरी): मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित पर कांग्रेस ने इसे देश का मुद्दा बताते हुए मंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गुरुवार को दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होंगे। जबकि यूपी के 75 जिलों में दोपहर 2 बजे जिला एवं महानगर अध्यक्ष आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि मप्र सरकार के मंत्री ने भाजपा की विचारधारा और दोहरी नीति को जनता के सामने ला दिया है। उनका बयान मंत्री की घिनौनी सोच को बताता है। विजय शाह ने देश की वीरांगना बिटिया कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान करके नारीशक्ति, देश की सेना के साथ-साथ हमारी एकता पर भी चोट किया है।
PM मोदी को मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए या बर्खास्त कर देना चाहिए अन्यथा यही माना जाएगा कि इस ओछी बयानबाजी में उनकी भी मूक सहमति है।
हालांकि अब तक ऐसा हुआ ये ताज्जुब की बात नहीं है क्योंकि, भाजपा और संघ का इतिहास ही महिला विरोध के साथ-साथ नफरत फैलाने वाला रहा है। मंत्री के इस अनैतिक और नफरती बयान के विरोध में कांग्रेस हर जिले में प्रदर्शन करेगी ओर कार्रवाई की मांग करेगी।