अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुई काशी, लोगों में उत्साह

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुई काशी, लोगों में उत्साह

मंत्री समेत लाखों लोगों ने किया प्राणायाम, गंगा की धारा और काशी विश्वनाथ में योग क्रियाएं, मां के नाम लगाए पेड़

वाराणसी (रणभेरी): हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। वहीं काशी में शनिवार को हर हर महादेव के जयघोष के साथ योग दिवस का आगाज हुआ। दिवाकर  की पहली किरण के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर, नमोघाट से लेकर अस्सीघाट तक सैकड़ों साधकों ने योगाभ्यास किया। मां गंगा के तट पर बच्चों से लेकर युवाओं तक, महिलाओं और बुजुर्गों ने योगासन किया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में योग का आगाज दीप प्रज्वलन के साथ किया जाएगा। यहां प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना सुबह छह बजे योग में शामिल हुए। उनके साथ सभी विधायक, मंत्री और भाजपा कार्यकर्ता रहे। अस्सी घाट पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल योग किया।  इनमें महिलाओं ने भी जमकर भागीदारी की। बीएचयू में छात्र- छात्राओं व डॉक्टरों ने भी योगाभ्यास किया। 

योग शुरू होने से पहले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना।बीएचयू में इग्नू सेंटर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत अध्ययन केंद्र भवन के नीचे किया योग।11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, "महर्षि पतंजलि ने लगभग 3,000 साल पहले योग सूत्र दिया था। हमारे प्रधानमंत्री ने उसे दुनिया का कर्यक्रम बना दिया। 11 दिसंबर, 2014 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे मान्यता दिलाई। आज मुझे खुशी है कि दुनिया के 192 देश इस योग से जुड़े हैं। यह भारतीय परंपरा की सबसे बड़ी जीत है।

वहीं, नगर निगम प्रधान कार्यालय के सामने स्थित शहीद उद्यान में सुबह 5ः30 बजे मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के नेतृत्व में सभी पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी योग कर रहे हैं। गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों, कैदियों व झुग्गीवासियों के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए हैं।