वाराणसी में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने बीजेपी पर साधा निशाना, उठाये ये सवाल ...

वाराणसी (रणभेरी): वाराणसी में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी से निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड अंग्रेजो से लड़ाई कर रहा था, तब आरएसएस अंग्रेजो की मुखबिरी कर रही थी। नेशनल हेराल्ड अंग्रेजी में था और इसी का उर्दू संस्करण कौमी आवाज निकाला गया और हिंदी में नवजीवन निकाला गया। साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड में भाजपा में दम हो तो साबित करके दिखाओ काशी से पीएम को चुनौती दे रहे हैं। अब भाजपा जजों को डराने धमकाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार आरएसएस की किताबों को विज्ञापन देती है, जो देश में नफरत फैलाती है।
अलका लांबा ने कहा कि निजी कंपनी वोडाफोन का 36 हजार करोड़ सरकार ने माफ किया। कहा कि ईडी ने पांच हजार मामले दर्ज किए और सजा सिर्फ 24 मामलों में हुई। 100 में 99 मामले में विपक्ष के खिलाफ दर्ज होते हैं। इस पर ईडी को जवाब देना चाहिए कि सत्ता के मामले में मामला दर्ज करते हैं लेकिन साबित क्यों नहीं कर पाते हैं। हम इसके खिलाफ पूरे देश में सड़कों पर निकलेंगे। संविधान बचाओ देश बचाओ की रैली को निकालकर इस आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। लांबा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड ने अंग्रेजों के युद्ध में हिस्सा लिया, यह देश की धरोहर है। हम इसे बचाएंगे।
अलका लांबा ने कहा कि भाजपा डरी हुई है राहुल गांधी से। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी। बंगला छीन लिया और सुरक्षा छीन ली। कोर्ट ने सब वापस किया। राहुल गांधी ने भाजपा को बहुमत से रोका है। इसी से भाजपा को बौखलाए हुए हैं। राहुल गांधी को रोकने के लिए ये सब कर रहे हैं। कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के 10 महीने में ये सब लोग जेल में जाएंगे। अब कांग्रेस चुप नहीं रहेगी क्योंकि अब देश की संविधानिक संस्थाओं पर हमले ही रहे हैं। कोर्ट पर हमले कर रहे हैं। यूपी ने उभाजपा की वाशिंग मशीन में जो जाता है, धूल जाता है और भाजपा में मंत्री बन जाता है। पीएम संसदीय क्षेत्र में कमजोरनके रथ को रोका है। अजय राय ने वोट प्रतिशत बढ़ाया है। अगला चुनाव अजय राय लड़ेंगे, लेकिन नरेंद्र मोदी हिम्मत नहीं कर पाएंगे।