गाजीपुर में गंगा में मिला तैरता हुआ पत्थर, ग्रामीणों ने बताया चमत्कारी; महिला से लेकर पुरूष तक ने की पूजा

गाजीपुर में गंगा में मिला तैरता हुआ पत्थर, ग्रामीणों ने बताया चमत्कारी; महिला से लेकर पुरूष तक ने की पूजा

(रणभेरी): गाजीपुर के ददरी घाट पर गंगा में एक बड़ा पत्थर तैरते हुए पहुंचा। जो कौतूहल बना हुआ है। लोग आस्था से जोड़कर पत्थर की पूजा कर रहे हैं। पत्थर को लोग चमत्कारी बता रहे हैं।  जिसका वजन ढाई से तीन क्विंटल बताया जा रहा है। महिला से लेकर पुरूष तक पत्थर की पूजा कर रहे हैं। पत्थर बहकर आगे न चला जाए, इसके कारण उसे रस्सी से बांधकर रखा गया है। यह पत्थर वाराणसी की तरफ से आता हुआ बताया जा रहा है, जो काफी वजन भी बताया जा रहा है। स्थानीय मंदिर के पुजारी संत रामाधार ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने उन्हें सूचित किया कि गंगा में एक विशाल पत्थर तैरता दिखाई दिया। भक्तों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इस पत्थर को नदी के किनारे लाया। 

महंत रामाश्रय के अनुसार, यह पत्थर त्रेतायुग से संबंधित हो सकता है। रामायण में वर्णित है कि भगवान श्रीराम ने लंका पहुंचने के लिए रामसेतु का निर्माण ऐसे ही तैरते पत्थरों से किया था। वेदांतियों की मान्यता है कि भगवान राम की सेवा में लगे लोग प्रत्येक पत्थर पर उनका नाम अंकित करते थे। नल और नील को मिले आशीर्वाद के कारण उनके द्वारा स्पर्श किया गया कोई भी पत्थर पानी में डूबता नहीं था।