भारत माता मंदिर प्रांगण में गूंजा योग का संदेश, गदाधारी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने किया योग

वाराणसी (रणभेरी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इस वर्ष अपनी 11वीं वर्षगांठ पर एक नई भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। आध्यात्म और संस्कृति की नगरी वाराणसी में इस दिन की विशेष महत्ता रही।जहां पूरे शहर में विभिन्न स्थानों पर योग से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। योग दिवस का एक विशेष आकर्षण रहा वाराणसी के ऐतिहासिक भारत माता मंदिर प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम, जिसका नेतृत्व समाजसेवी संगठन गदाधारी सेना ने किया।
सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही प्रांगण में एकत्र होकर सामूहिक योग अभ्यास किया और भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।इस विशेष आयोजन में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र सिंह गौतम, भाजपा महानगर के पूर्व महामंत्री, विवेक मौर्य, वर्तमान महानगर मंत्री भूपेंद्र जी, विश्व हिंदू परिषद कार्यालय प्रमुख विजय दुबे, सह कार्यालय प्रमुख विनोद दुबे, महानगर संगठन मंत्री नरेंद्र जी, आरएसएस नगर प्रचारक धर्मेंद्र पांडे, भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री, सुनील चौहान एवं संजीव गुप्ता, पूर्व महामंत्री सुरेश पासी, मंडल मंत्री धर्मवीर मौर्य व आकाश सिंह राजपूत,आनंद खुशबू, भाजपा कार्यकर्ता, मोनू प्रसाद गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री,इन सभी नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति के अलावा सैकडो भाजपा के कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। योग प्रशिक्षक शिव नारायण गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया, जिसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाति, ताड़ासन, वृक्षासन आदि प्रमुख आसन शामिल रहे।