अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं नेहा सिंह राठौर, कहा- 'डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से किया है मना'

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं नेहा सिंह राठौर, कहा- 'डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से किया है मना'

(रणबीर): लोक गायिक नेहा सिंह राठौर ने कानपुर देहात अग्निकांड में मां-बेटी की हत्या को लेकर अपने गाने के जरिए सरकार पर हमला किया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा था और 7 सवालों के जवाब भी मांगे थे। इसके बाद से नेहा सिंह राठौर लगातार स्ट्रेस में नजर आ रही हैं। यही वजह है कि शुक्रवार को भी नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर की और लिखा कि डॉक्टर ने स्ट्रेस लेने से मना किया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि नेहा सिंह राठौर कितने तनाव में हैं। नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में तीन घंटे भर्ती होने के बाद वापस आईं नेहा ने ट्वीट कर कहा कि हम आह भी भरते हैं तो पा जाते हैं नोटिस, वो कत्ल भी करते तो चर्चा नहीं होती।

कानपुर पुलिस ने नेहा के अंबेडकरनगर स्थित ससुराल और नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके गीत को लेकर नोटिस थमाया था। इसके बाद से ही देश भर में समर्थन और विरोध के स्वर तेज हो चले हैं। इस बीच उनके पति हिमांशु ने बताया कि नेहा की तबीयत गुरुवार को बिगड़ी थीं। इस पर उन्हें दोपहर बाद तीन घंटे तक नई दिल्ली के मुखर्जीनगर स्थित हंस हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। हिमांशु के अनुसार लगातार साक्षात्कार के चलते उन्हें दिक्कत हुई। बताया कि अब वो आवास पर हैं। तबीयत पूरी तरह ठीक है।