सारनाथ में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

सारनाथ में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप, छानबीन में जुटी पुलिस

वाराणसी (रणभेरी): सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर गाँव में शुक्रवार आधी रात पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगा ली। महिला का शव कमरे में पंखे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाया।  पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की बात कही। हालांकि पुलिस ने परिजनों से तहरीर ले ली। 

सारनाथ के सलारपुर पंजाबी अस्पताल के पास रहने वाले अशोक सेठ पुत्र गोपाल सेठ का पत्नी महिला सोनी से विवाद हो गया था। दोनों में काफी देर तक कहासुनी भी हो गई। इसके बाद अशोक ने उसे थप्पड़ मार दिया। नाराजगी के बाद महिला ने अपनी दो साल की बच्ची को उठाया और कमरे के अंदर चली गई। नाराजगी के कुछ देर बाद अशोक जब कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था, आवाज लगाई लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका पर झांककर देखने का प्रयास किया तो पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला। उसने पंखे के कुंडे में साड़ी फंसाकर फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।

पड़ोसियों से सूचना पाककर थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी और चौकी प्रभारी सरायमोहना अनुप शुक्ला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा खोला। अंदर लटकते शव को देखकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी और परिजनों से पूरे मामले में पूछताछ की। उधर, जानकारी पाकर सारनाथ एसीपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में ससुरालीजनों और मायके पक्ष में विवाद हो गया। मृतका के माता-पिता समेत अन्य रिश्तेदारों ने हंगामा काटा और ससुरालीजनों को जेल भेजने की बात कही।

पुलिस के अनुसार मृतका महिमा सोनी (25 वर्ष) का मायका बदलापुर जौनपुर में है। महिमा सोनी की शादी 28 नवंबर 2022 को अशोक सेठ पुत्र गोपाल सेठ निवासी सलारपुर थाना सारनाथ वाराणसी के साथ हुई थी। परिजनों ने उपहार स्वरूप काफी कुछ दिया था लेकिन इसके बावजूद शादी के बाद दोनों में काफी झगड़े होते थे। मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए ही उनकी बेटी की हत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है,