लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रांची से दिल्ली लेकर आने की तैयारी

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रांची से दिल्ली लेकर आने की तैयारी

(रणभेरी): बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई है। चिकित्सकों की सलाह पर चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही है। लालू अभी रांची रिम्स में इलाजरत हैं। मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें रांची से एयर एंबुलेंस के जरिये दिल्ली लाया जा रहा है।पिछले महीने 21 फरवरी को सीबीआइ कोर्ट ने लालू को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाने के साथ 60 लाख रुपये जुर्माना भरने को कहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया था। लालू की किडनी 80 प्रतिशत काम नहीं कर रही है। केवल 20 प्रतिशत वर्क के कारण उन्हें दिल्ली रेफर करने की बात पहले ही सामने आ रही थी। अब स्वास्थ्य खराब होने पर मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद अब दिल्ली लेकर आने की तैयारी की जा रही है।