Holi 2023: इस होली पर बिखेरे अपनी खूबसूरती का जलवा, ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी सबसे अलग
 
                                                                                    (Ranbheri): रंगो का त्योहार होली हम सभी एक साथ मिलकर सेलिब्रेट करते हैं। आज का समय ऐसा है कि अब होली मिलन समारोह के अलावा कई जगहों पर होली पार्टियां होती हैं। जिसमें शामिल होकर लोग एक साथ होली का त्योहार मनाते हैं। इस खास मौके को यादों में संजोने के लिए हर कोई फोटोज लेते है। इसी के चलते अब इन होली पार्टियों में लोग थीम के हिसाब के कपड़े पहन कर आते हैं। इसके साथ ही इन पार्टियों में जाने के लिए लड़कियां मेकअप का खास ध्यान रखती हैं।
ये देखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करके आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। होली पार्टी में भी लोग आपको देखते रह जाएंगे। मेकअप के बाद ब्लैक और ब्राउन पेंसिल से अपने हिसाब आइब्रो सेट करें। ऐसा करने से आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। होली त्योहार पर आप जो makeup kit इस्तेमाल करने वाली हैं, उसमें कुछ जरूरी प्रोडक्ट्स शामिल होने चाहिए जैसे कॉम्पैक्ट पाउडर, फाउंडेशन, काजल, लाइनर, लिपस्टिक, मस्कारा, इत्यादि। अगर आपके पास ये सभी प्रोडक्ट्स अच्छी क्वालिटी के नहीं हैं, तो आपका मेकअप जल्दी खराब हो सकता हैं।
अगर आप होली के पार्टी पर जा रही है तो रखे इन बातों का ध्यान
अगर आप काजल लगाने का सोच रहीं हैं तो वाटरप्रुफ काजल का इस्तेमाल करें। ताकि ये होली खेलने पर फैले नहीं। होली पर हल्के शेड की लिपस्टिक लगाएं। लिपग्लॉस गलती से भी ना लगाएं क्योंकि इससे होंठ चिपकेंगे। होली खेलने से पहले बालों में तेल जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल खराब नहीं होंगे।
 
                





 
                     
                                                                                     
                                                                                     
                                                                                     
                                                                                     
                                                                                     
                                                                                     
                 
                 
                 
                 
                 
                 
                

 
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                     
                    


