पति को छोड़ भागी दूल्हन, थाने पहुंचकर बोली-'प्रेमी के साथ जीएंगे, मरेंगे भी' 

 पति को छोड़ भागी दूल्हन, थाने पहुंचकर बोली-'प्रेमी के साथ जीएंगे, मरेंगे भी' 

गोरखपुर ।  पिपराइच क्षेत्र में एक नवविवाहिता शादी के 16 वें दिन चचेरी बहन की शादी से लापता हो गई थी। पति ने ससुराल के दो युवकों के खिलाफ पिपराइच थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया तो बुधवार की सुबह दुल्हन प्रेमी संग गुलरिहा थाने पहुंची। थाने पर दुल्हन बोली कि वह बालिग है, प्रेमी के साथ जीयेगी और साथ में ही मरेगी। उधर आरोपी प्रेमी की मां ने दोनों युगल को घर में रखने से इंकार कर दिया। पिपराइच पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सोनराइज उर्फ बड़े गांव के एक युवक की शादी 14 अप्रैल को गुलरिहा थाना क्षेत्र की लड़की से हुई। शादी के 16 वें दिन दुल्हन चचेरी बहन की शादी में गई। जहां बहन की शादी संपन्न होने से पहले रात 11:30 बजे अपने गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के पति की तहरीर पर पिपराइच पुलिस आरोपी शेरा और विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें तलाश रही थी।

आरोपी की मां ने रखने से किया इंकार
जानकारी होने पर बुधवार की सुबह दुल्हन प्रेमी के साथ गुलरिहा थाने पहुंची। वहां बालिग होने और साथ जीने मरने की बात कहने लगी। आरोपी शेरा की मां तारा देवी ने बताया की उसके पति की मृत्यु के बाद वह टैम्पो चलाकर अपने बेटे पाल पोश कर बड़ा की है। जब बेटे ने अपनी मां का सम्मान नही किया तो उसे घर में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं, विधिक कार्रवाई की जा रही है।