आकांक्षा दुबे सुसाइड से पहले एक शख्स के साथ आई थीं नजर, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल

आकांक्षा दुबे सुसाइड से पहले एक शख्स के साथ आई थीं नजर, सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल

(रणभेरी): भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आकांक्षा दुबे की आत्महत्या करने से पहले का है। वीडियो में आकांक्षा दुबे आत्महत्या से पहले होटल पहुंच रही है और उसके साथ एक व्यक्ति भी मौजूद है। रात करीब 1:50 पर होटल पहुंचने के बाद अभिनेत्री आकांक्षा दुबे युवक के साथ होटल के कमरे में जाती हुई दिखाई दे रही है। सारनाथ थाने की पुलिस ने आकांक्षा की मां मधु दुबे को यह जानकारी दी है। फुटेज की टाइमिंग के अनुसार, दोनों करीब 17 मिनट तक एक साथ थे। फिर संदीप होटल से निकलकर अपनी कार में सवार होकर निकल जाता है। संदीप सिंह आकांक्षा और इस केस में आरोपी सिंगर समर सिंह का कॉमन फ्रेंड है। जिसे लेकर मामला गहराता जा रहा है। मामले में एक के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि संदीप सिंह ने आकांक्षा को ना सिर्फ होटल तक छोड़ा बल्कि वह होटल के कमरे तक भी आया था। रात के करीब 1:50 पर एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी होटल के गेट पर रुकती है। उसमें से  ब्लू जींस और काले रंग के टॉप में आकांक्षा संदीप सिंह के साथ नजर आती है। दोनों  रिसेप्शन से होते हुए कमरा नंबर 105 में चले जाते हैं। 17 मिनट कमरे में रुकने के बाद संदीप सिंह होटल से निकल जाता है। वहीं लगभग 2:30 बजे आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी होती हैं, जिसमें वह रोती हुई दिखाई पड़ती हैं।

अगली सुबह आकांक्षा का शव मिलता है। भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आई थी। इस मामले में आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय के खिलाफ मुकदमा सारनाथ थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। घटना वाले दिन से ही दोनों फरार है। उनकी तलाश में वाराणसी और आजमगढ़ से लेकर मुंबई तक पुलिस की टीम दबिश दे रही है।