देवाधिदेव के दर्शन के लिए शिवालयों में लगी लंबी कतार

 देवाधिदेव के दर्शन के लिए शिवालयों में लगी लंबी कतार

प्नयागराज। महाशिवरात्रि पर यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित सोमेश्वर महादेव, हनुमत निकेतन, पड़िला महादेव सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। हर-हर महादेव के उद्षोष से वातावरण शिवमय हो गया है। 

महाशिवरात्रि पर दर्शन के लिए मनकामेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

देवाधिदेव महादेव की अराधना के महापर्व महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही हर हर महादेव और बोल बम के उद्षोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर भूतभावन भगवान शिव का जलाभिषेक कर गंगा जल, बेलपत्र, भस्म, पुष्प और नैवैद्य अर्पण किया। साथ ही धतूरा, मदार, भांग, दूध, बेर, केला, ईख, आम का बौर आदि का भोग लगाते हुए मंगलमय जीवन की कामना की। यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर, फाफामऊ के पड़िला महादेव, अरैल के सोमेश्वर महादेव सहित प्रमुख शिव मंदिरों में लंबी कतार लगी रही। सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। भोले नाथ का पूजन करने के लिए लोग घंटों कतार में खड़े रहे। मंदिरों पर पुलिस बल के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई। हर हर महादेव के उद्षोग के साथ पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।