मुंबई में पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन,DRI ने छापा मरकर पकड़ा

मुंबई में पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन,DRI ने छापा मरकर पकड़ा

(रणभेरी): मुंबई में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने 25 किलो हेरोइन पकड़ी है। इसकी कीमत 125 करोड़ बताई जा रही है। हेरोइन मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर एक कंटेनर से बरामद हुई थी। इस मामले में डीआरआई ने नवी मुंबई इलाके से जयेश सांघवी नाम के एक बिजनेसमैन को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे  11 अक्टूबर तक डीआरआई की हिरासत में भेजा है। बताया जा रहा है कि हेरोइन लाने के लिए तस्करों ने अनोखी तरकीब निकाली। उन्होंने ईरान से लाए जा रहे कंटेनर में कथित तौर पर मूंगफली के तेल की खेप के बीच हेरोइन छिपा दी थी। 

राजस्व खुफिया विभाग ने छापा मारकर हेरोइन बरामद कर ली। इसी तरह जुलाई में भी ईरान से तस्करी कर के लाई जा रही दो हजार करोड़ रुपये की हेरोइन की खेप पकड़ी गई थी। 283 किलो की मात्रा में भारत भेजी गई इस हेरोइन को भी राजस्व खुफिया विभाग ने ही पकड़ा था। इस कंसाइनमेंट को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंगरगाह से सड़क मार्ग के जरिए पंजाब भेजा जाना था। इस मामले में तब डीआरआई ने पंजाब के तरण तारण के रहने वाले एक सप्लाई प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।