आप महिला विंग ने सांसद संजय सिंह के निलंबन पर किया विरोध प्रदर्शन

आप महिला विंग ने सांसद संजय सिंह के निलंबन पर किया विरोध प्रदर्शन

रणभेरी वाराणसी । आज दिनांक 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को आम आदमी पार्टी महिला विंग ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निलंबन के विरोध में  भोजूबीर, सरसोली ,के पास अपना विरोध प्रदर्शन किया।
मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सदन में आवाज उठाने पर राज्यसभा सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जी का निलंबन मोदी सरकार ने क्यों किया। मोदी जी इसका जवाब दें संजय सिंह का निलंबन बहाल करो के मांग के साथ आप महिला विंग  निलंबन बहाली के लिए मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर आज आक्रोश मार्च , कैंडल मार्च, का आयोजन किया

 इस कार्यक्रम में आप महिला विंग वाराणसी के साथ जिला वाराणसी के पदाधिकारी का सहयोग रहा।  
महिला प्रदेश महासचिव- रेखा जायसवाल जी, प्रदेश प्रदेश सचिव अर्चना श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष रीता सिंह, शारदा टंडन, बिंदु वर्मा  वर्तिका वेन वंशी, काशी प्रांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश पटेल जी,घनश्याम पांडे, गुलाब सिंह राठौर, आर ए राही, सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष- रामाश्रय पटेल, आत्म प्रकाश पांडे ,दुर्गेश पटेल ,राहुल द्विवेदी, अमिता मौर्या,आदी साथियों का सहयोग रहा।