सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह पहुंचे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, गर्भगृह में किए ठाकुरजी के दर्शन

सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह पहुंचे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, गर्भगृह में किए ठाकुरजी के दर्शन

(रणभेरी): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में अपने दो दिवसीय पर है। आज मंगलवार को मथुरा दौरे के दूसरे दिन वह सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुरजी के दर्शन के साथ की। इसके अलावा उन्होंने मंदिर प्रांगण में स्थित गर्भगृह, ठाकुर केशव देव मंदिर, योगमाया मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जन्मस्थान परिसर स्थित भागवत भवन में राधा-कृष्ण के दर्शन किए। फिर यहां से भागवत भवन में पहुंचे। यहां सेवायतों ने मुख्यमंत्री को विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को सेवायत ने उनको भगवान का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनको भगवान राधाकृष्ण की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर रहे। इसके बाद प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक में बतौर अध्यक्ष शामिल होने के लिए रसखान की समाधि स्थल रवाना हो गए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान से मुख्यमंत्री का काफिला गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल के लिए रवाना हुआ। रसखान समाधि स्थल का जीर्णोद्धार किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम देखने को मिला। यहां दर्शन करने आए बच्चों को देखते ही उनके पांव ठिठक गए। उन्होंने बच्चों को दुलारा और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री से स्नेह पाकर बच्चे और उनके परिवार के लोग गदगद दिखे। 

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक होनी है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे।बैठक में ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा होगी। नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा पांच हजार करोड़ की लागत से बनने वाले ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग और मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग का हेरिटेज पथ के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की इन दोनों ही योजनाएं पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय धनराशि लगाने को तैयार है।मुख्यमंत्री के समक्ष करीब चार हजार करोड़ की लागत वाली एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। यह रोड नेशनल हाईवे-19 के साथ यमुना एक्सप्रेसवे को वृंदावन, मथुरा, गोकुल और ब्रह्मांडघाट से भी जोडे़गी। करीब 45 किलोमीटर का यह दायरा मथुरा के लिए विकास की नई सौगात साबित होगा, जिसे यमुना किनारे यमुना एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे के मध्य प्रस्तावित किया गया है।दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे।